फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सत्र के दौरान बेहतर इंटरनेट की मिलेगी सुविधा

सत्र के दौरान बेहतर इंटरनेट की मिलेगी सुविधा

Wed, 14 Mar 2018 10:36 PM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
सत्र के दौरान बेहतर इंटरनेट की मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आगामी 20 मार्च से 27 मार्च तक चलने वाले बजट सत्र के दौरान इंटरनेट सेवा को बेहतर बनाए रखने के खास प्रयास किए जा रहे हैं। बीएसएनएल यहां ब्राडबैंड सेवा के साथ ही मोबाइल नेटवर्किंग को मजबूत करने के लिए ओएफसी (ऑप्टिकलफाइबर केबल) बिछा रहा है।

गैरसैंण के भराड़ीसैंण में 16 नवंबर 2016 से दो दिवसीय और 7 दिसंबर 2017 को दो दिनों तक सत्र का आयोजन हुआ, लेकिन विभिन्न गतिविधियों के लिए बेहतर नेटवर्किंग सुविधा नहीं मिल सकी। दो सत्रों में बीएसएनएल ने यहां वायरलेस के माध्यम से इंटरनेट सेवाएं संचालित की, लेकिन स्पीड बहुत कम होने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। अब बजट सत्र को देखते हुए नेटवर्किंग और इंटरनेट सेवा को सुधारा जा रहा है। इसके लिए बीएसएनएल आदिबदरी से दिवालीखाल तक सड़क किनारे ऑप्टिकल फाइबर लाइन बिछा रहा है, जबकि दिवालीखाल से लेकर भराड़ीसैंण तक ओएफसी बिछाई जा चुकी है। अब उम्मीद की जा रही है कि इस बार बजट सत्र के दौरान भराड़ीसैंण में बेहतर नेटवर्किंग के साथ इंटरनेट सेवा मिलेगी। बीएसएनएल के अभियंता पंकज भिलंगवाल ने बताया कि भराड़ीसैंण में हो रहे विधानसभा निर्माण के साथ ही सत्र और विभिन्न आयोजनों के लिए यहां मोबाइल, इंटरनेट सहित अन्य नेटवर्किंग सुविधाएं मजबूत की जा रही हैं, जिसके लिए फाइबर लाइन का निर्माण पूरा होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed