फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ एसआरएचयू फेस्ट 201

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ एसआरएचयू फेस्ट 201

Tue, 13 Mar 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ एसआरएचयू फेस्ट 201
ब्यूरो/डोईवाला। स्वामीराम हिमालयन यूनिवर्सिटी के चार दिवसीय स्थापना दिवस समारोह एसआरएचयू फेस्ट-2018 का सोमवार की शाम का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के साथ आगाज हो गया। पहले दिन सांस्कृतिक संध्या में गढ़वाली, पंजाबी, राजस्थानी, गुजराती, बंगाली सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां का समावेश देखने को मिला। पैरामेडिकल कॉलेज के छात्रों की नंदा देवी राजजात यात्रा गढ़वाली गीत प्रस्तुति से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत हुई। किरन ग्रुप ने एसिड अटैक थीम पर आधारित डांस, मरीषा और विवेक ने गढ़वाली डांस की प्रस्तुति की। वहीं पार्थ ने योगा डांस से स्वस्थ रहने के लिए योग का महत्व और सुरेंद्र ग्रुप ने बॉलीवुड डांस की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान यूनिवर्सिटी के 114 मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान ने समारोह को खुशगवार बना दिया। शाम छह बजे से ओपन एयर थियेटर में एसआरएचयू 2018 का शानदार तरीके से आगाज हुआ। कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने संस्थापक डॉ. स्वामीराम के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। डॉ. धस्माना ने कहा कि यूनिवर्सिटी स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में भी काम कर रही है। युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कई कोर्स संचालित हो रहे है। समारोह में डॉ. विजेंद्र धस्माना, डॉ. प्रकाश कैशवय्या, सीआरआई निदेशक डॉ. सुनील सैनी, डॉ. एसएल जैठाणी, डॉ. रेणु धस्माना, रजिस्ट्रार नलिन भटनागर, डॉ. मीना हर्ष, शैलजा, डॉ. अनुराधा कुसुम, डॉ. ज्योति द्विवेदी, उपमा जार्ज, लिपी भट्ट, प्रिया जेपी, हरलीन कौर, मुग्धा शर्मा, अनुभा नागालिया, सोनम भदौरिया, एकता रावत और डॉ. निक्कू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनको मिला एकेडमिक अवार्ड
स्थापना दिवस समारोह के पहले दिन यूनिवर्सिटी के 114 छात्र-छात्राओं को एकेडमिक अवार्ड मिला। इनमें नर्सिग के 31, मेडिकल 13, पैरामेडिकल 59, इंजीनियरिंग 24, मैनेजमेंट के 19 छात्र छात्राएं रही। वहीं मेडिकल में ओजस्वी मित्तल, ऋषिका त्रिवेदी, मनस्वी कालरा, विवेक राजदेव, पैरामेडिकल में यक्षिता चौबे, सुजाता, सोनाली, अंजलि, स्वाति, हिमांशी, वैशाली, मुदित, जीत, पूजा, दीक्षा, आषी अग्रवाल, उमंग, संगीता, साक्षी, नेहा, दीप्ति, गरिमा, हर्षिता, मिताली, सय्यद, वैशाली, नर्सिग में प्रीति बहुगुणा, नगवांग, तेनजीन, श्यामली, गरिमा, स्नेहा, कनिका, सहिष्ता, गुंजन, नीलम, यामिनी, मैनजेमेंट स्टडीज में कमलजीत कौर, कृतिका, अंकित, राशि, अर्पित, विनिशा, निहारिका थपलियाल, वैशाली राणा और इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में आशीष, उर्वशी, मनीषा, प्रदीप, नैंसी, हर्षित, शिल्पा, अरविन्द, योगेश और गौरव को अवार्ड मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed