{"_id":"5aa6e4394f1c1baf758b519c","slug":"152088708316-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी के पिता को डिहाइड्रेशन, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी के पिता को डिहाइड्रेशन, भर्ती
Updated Tue, 13 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट (85) को डिहाइड्रेशन की शिकायत पर सोमवार को जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.अकरम की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, फिलहाल उनकी स्थिति में सुधार है।
सोमवार शाम करीब पौने पांच बजे अचानक आनंद सिंह बिष्ट की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद उन्हें हिमालयन अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। अस्पताल के चिकित्सकों ने तत्काल उनका उपचार शुरू किया। हिमालयन अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी केसी जोशी ने बताया कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता को डिहाइड्रेशन के चलते अस्पताल लाया गया है। चेकअप में लूज मोशन के कारण बीपी लो होना पाया गया है। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल के विशेष कक्ष में चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है। उनके साथ उनकी पत्नी सावित्री देवी भी हैं। अस्पताल की टीम गंभीरता से उनके उपचार में जुटी हुई है। वहीं, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता के हिमालयन अस्पताल में दाखिल होने पर तमाम लोग आनंद सिंह बिष्ट का कुशलक्षेम जानने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं।