फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मजदूरों के शौचालय को लेकर प्रशासन ने अपनाया कड़ा रुख

मजदूरों के शौचालय को लेकर प्रशासन ने अपनाया कड़ा रुख

Mon, 12 Mar 2018 10:44 PM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
मजदूरों के शौचालय को लेकर प्रशासन ने अपनाया कड़ा रुख
गोपेश्वर। जिले में निर्माण कार्यों में लगे मजदूरों के शौचालयों की व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। यहां सोमवार को आयोजित नमामि गंगे की बैठक में प्रभारी जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने उप जिलाधिकारियों और ग्राम प्रधानों को कार्रवाई करने के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में बीआरओ, लोनिवि की एनएच इकाई के साथ ही अन्य विभाग निर्माण कार्य कर रहे हैं। इसके लिए निर्माण साइडों पर बड़ी संख्या में मजदूर निवास कर रहे हैं, लेकिन निर्माण एजेंसियों द्वारा यहां मजदूरों के लिये शौचालय की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे वे खुले में शौच कर रहे हैं। पूर्व ग्राम प्रधान कालेश्वर ने बैठक में नमामि गंगे के तहत बन रहे शमशान और स्नान घाटों पर भी मजदूरों के शौचालय की व्यवस्था न होने की शिकायत समिति के सम्मुख की। इस पर प्रभारी जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों और ग्राम प्रधानों को मामले में शीघ्र नियमानुसार कार्रवाई कर अवगत कराने के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि खुले में शौच करने वाले व्यक्ति को दो से पांच सौ रुपये तक के जुर्माने से दंडित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed