{"_id":"5aa6b1a84f1c1b4d0a8b482d","slug":"15208741376-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाल्फिन इंस्टिट्यूट देहरादून के नाम रही शैक्षणिक प्रतियोगिताओं की चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाल्फिन इंस्टिट्यूट देहरादून के नाम रही शैक्षणिक प्रतियोगिताओं की चैंपियनशिप
Updated Mon, 12 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि की अंतर महाविद्यालयी शैक्षणिक प्रतियोगिता की ओवर ऑल चैंपियनशिप डॉल्फिन इंस्टीट्यूट देहरादून के नाम रही। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का परिणाम मंगलवार को घोषित किया जाएगा। अंतर महाविद्यालयी सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में 18 टीमों ने प्रतिभाग किया था।
गढ़वाल विवि की अंतर महाविद्यालयी सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में डाल्फिन इंस्टीट्यूट प्रथम, बिड़ला परिसर द्वितीय व राजकीय महाविद्यालय उत्तरकाशी तृतीय स्थान पर रहे। सोमवार को आयोजित लोकगीत प्रतियोगिता में बिड़ला परिसर श्रीनगर को पहला, एसजीआरआर देहरादून को दूसरा और राजकीय महाविद्यालय उत्तरकाशी को तीसरा स्थान मिला। जबकि लोकनृत्य में राजकीय महाविद्यालय उत्तरकाशी, राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर व राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी क्रमश; पहले, दूसरे ओर तीसरे स्थान पर रहे। पेंटिंग प्रतियोगिता में डॉल्फिन इंस्टीट्यूट ने प्रथम, बिड़ला परिसर ने द्वितीय, राजकीय महाविद्यालय उत्तरकाशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय उत्तरकाशी प्रथम, बिड़ला परिसर तृतीय और डॉल्फिन इंस्टीट्यूट तृतीय स्थान पर रहे। वहीं काव्य पाठ में राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार को पहला और राजकीय महाविद्यालय डाकपत्थर ने दूसरा और बिड़ला परिसर ने तीसरा स्थान पाया। दूसरी ओर हुई माइम में राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर प्रथम, बिड़ला परिसर द्वितीय व डाल्फिन इंस्टीट्यूट तृतीय स्थान पर रहे। पाश्चात्य संगीत में बिड़ला परिसर, राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार व राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ को क्रमश; प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान मिला। एकांकी में बिड़ला परिसर श्रीनगर ने पहले, एसजीआरआर देहरादून दूसरे व राजकीय महाविद्यालय उत्तरकाशी तीसरे स्थान पर बाजी मारी। कार्यक्रम आयोजक डीएसडब्ल्यू प्रो. सुरेखा डंगवाल ने बताया कि सांस्कृतिक प्रतियोगिता की ऑल ओवर चैंपियनशिप परिणाम मंगलवार को घोषित किए जाएंगे।