{"_id":"5aa58ffa4f1c1bab758b4e4e","slug":"15207999775-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के जनविरोधी फैसलों का विरोध करें कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के जनविरोधी फैसलों का विरोध करें कार्यकर्ता
Updated Mon, 12 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ऋषिकेश। जिला व नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में एनएसयूआई की ओर से प्रवेश व जिले में नव मनोनीत पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। रविवार शाम रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में संगठन में मनोनीत प्रदेश महासचिव सन्नी प्रजापति, प्रदेश सचिव अवनीत सिंह व जिला महासचिव ऋषभ कुमार का कांग्रेसजनों ने स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयेंद्र रमोला ने कहा कि नगर के युवा कार्यकर्ताओं को संगठन में प्रदेश व जिलास्तर पर जिम्मेदारी सौंपे जाने का लाभ आसन्न निकाय चुनावों में पार्टी को मिलेगा। उन्होंने कहा कि संगठन हमेशा कांग्रेस की रीढ़ के तौर पर कार्य करता है।
कहा कि विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस व उससे जुड़े अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ प्रदेश सरकार जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध सड़कों पर उतरकर संघर्ष की आवश्यकता है। उन्होंने आसन्न नगर निगम चुनाव में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत और कार्यकारी नगर अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र ने कहा कि कांग्रेस ही ऐसा दल है जो संगठन में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव कराता है। इससे योग्य लोगों को आगे आने का अवसर मिलता है।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव जयपाल जाटव, मदन मोहन शर्मा,अरविंद जैन,प्रदीप जैन, मुमताज हाशिम, देवेंद्र प्रजापति,विमला रावत ,उमा ओबरॉय ,मधु जोशी,शेर सिंह रावत, अब्दुल रहमान, नंदकिशोर जाटव,सरोज देवराड़ी, राधा रमोला, सोहनलाल, मधु मिश्रा, वीरेंद्र सजवाण,राजेश शाह, हिमांशु मुल्तानी, योगेश शर्मा, अब्दुल सिद्दीकी, अमर दीप सिंह ,मनीष शर्मा, अमित पाल आदि मौजूद थे।