{"_id":"5aa58ff64f1c1bb0758b4d3c","slug":"152079997313-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के दरबार में फरियादियों ने सुनाया दुखड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के दरबार में फरियादियों ने सुनाया दुखड़ा
Updated Mon, 12 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/डोईवाला। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने निर्वाचन क्षेत्र डोईवाला विधानसभा के माजरी ग्रांट ग्राम पंचायत में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना। विभागीय अधिकारियों से त्वरित निदान करने के निर्देश भी दिए। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पानी, सिंचाई और सड़कों की समस्याएं बताई। माजरी ग्रांट स्थित होली एंजेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में आयोजित जनता दरबार में मुख्यमंत्री ने निर्वाचन क्षेत्र डोईवाला में लोगों की समस्याओं को सुना। जनता दरबार में अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी अरुण कुमार सूद ने डोईवाला में खेलों के लिए स्टेडियम के अभाव की समस्या सीएम के सामने रखी।
शेरगढ़ के गुरदीप सिंह ने बॉडी बिल्डिंग के स्पर्ण पदक विजेता तेजेंद्र सिंह को विभागीय प्रोन्नत्ति की मांग की। संदीप सिंह नेगी ने लालतप्पड़ औद्योगिक क्षेत्र में बस स्टॉप की व्यवस्था कराने की मांग की। हरीश गुसांई ने अठूरवाला की पेयजल समस्या बताई। ग्राम प्रधान किरन पाल ने चांडी प्लांटेशन व बालक्वांरी को राजस्व ग्राम बनाने और लालतप्पड़ जाखन नदी पर पुल निर्माण करने की मांग की। पूर्व ग्राम प्रधान राजकुमार ने जंगली हाथियों की समस्या बताई। चंद्रभान पाल ने सिंचाई की समस्या से रूबरू कराया। राजकुमार पुंडीर ने तहसील में राजस्व निरीक्षक की व्यवस्था करने की मांग की।
समस्याओं को सुनने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि जनसमस्याओं में के निदान में अधिकारी गंभीरता दिखाएं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के ओएसडी धीरेन्द्र पंवार, जनसंपर्क अधिकारी शैलेंद्र त्यागी, भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, वरिष्ठ भाजपा नेता रामेश्वर प्रसाद लोधी, पूर्व जिला महामंत्री संजीव सैनी, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मनवाल, ग्राम प्रधान किरन पाल, नितिन बड़थ्वाल, मनवर नेगी, रविंद्र सिंह, दिनेश वर्मा, ललित पंत, गौरव जोशी, हरीश गुसांई, मनोज पाल, गगनदीप सिंह, संपूर्ण रावत, रोहित क्षेत्री, मुन्ना चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
डोईवाला में रोजगार के साथ बढे़ंगी सुविधाएं
डोईवाला। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि डोईवाला विधानसभा के विकास के लिए उनके द्वारा किए गए चुनावी वादों को शत प्रतिशत पूरा किया जाएगा। कहा कि डोईवाला में रोजगार के अवसर सृजित करने के अलावा आम लोगों की सुविधाओं में भी बढ़ोतरी की जाएगी। माजरी ग्रांट में जनता दरबार के बाद संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने डोईवाला के लिए साल भर में किए विकास कामों को याद दिलाया। कहा कि सिंचाई और पेयजल के लिए सूर्यधार बांध, पेयजल और सड़कों के लिए योजनाएं दी गई है। सीपैट, निफ्ट, कोस्ट गार्ड रिक्रूमेंट सेंटर, आईटीबीपी का ट्रेनिंग सेंटर डोईवाला में शुरू होने की कवायद की जा रही है।
कहा कि उन्होंने क्षेत्र की जनता को जो चुनावी घोषणा पत्र दिया था, उसमें शत प्रतिशत काम के अलावा और इजाफा किया जाएगा। सरकार महिलाओं के उन्नयन पर कटिबद्ध होकर काम कर रही है। थानो में एलईडी बल्ब प्रशिक्षण की शुरूआत होने के साथ 670 गांवों में ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। डोईवाला महाविद्यालय में विज्ञान की कक्षाओं में बढ़ोतरी करने, रेडिमेंट कपड़ों के व्यवसाय से लोगों को जोड़ने, महिलाओं को प्रसाद योजना से जोड़कर उनकी आर्थिकी मजबूत बनाने पर सरकार जोर दे रही है। उन्होंने क्षेत्रीय जनता को भरोसा दिलाया कि डोईवाला विधानसभा में विकास को ओर गति दी जाएगी।