{"_id":"5aa58ff04f1c1b094a8b4bd2","slug":"15207999681811-05-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनिकीरेती में 11.05 करोड़ से सुधरेगा बिजली सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनिकीरेती में 11.05 करोड़ से सुधरेगा बिजली सिस्टम
Updated Mon, 12 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ऋषिकेश। केंद्र सरकार की ओर से संचालित इंटीग्रेटेड पावर डेवलेपमेंट सिस्टम (आईपीडीएस) के तहत तीर्थ क्षेत्र मुनिकीरेती में 11.05 करोड़ रुपये की लागत से ऊर्जा निगम बिजली से संबंधित सुधारीकरण कार्य करेगा। योजना के तहत मुनिकीरेती नगर पालिका क्षेत्र में एलटी लाइनों को केबिल लाइन में बदलने, विभिन्न ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि आदि बिजली सुधार के कार्य किए जाएंगे।
मुनिकीरेती नगर पालिका क्षेत्र में खराब विद्युत व्यवस्था में सुधार कार्य केंद्र सरकार के आईपीडीएस के तहत किए जाएंगे। क्षेत्र में जगह-जगह वर्षों से घरों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से स्थानीय लोगों की समस्या जल्द खत्म हो जाएगी। योजना के तहत 11.05 करोड़ मद से मुनिकीरेती निकाय क्षेत्र में घरों के समीप से गुजरने वाली बिजली की 33 केवी और 11 केवी की हाईटेंशन लाइनों को शिफ्ट किया जाना है। इसके अलावा योजना मद से एलटी लाइनों को केबिल लाइन में तब्दील किया जाएगा। एलटी लाइन की तारों को केबिल लाइन में बदलने से क्षेत्र में बिजली से होने वाले हादसों में कमी आएगी।
ऊर्जा निगम मुनिकीरेती के उपखंड अधिकारी सौरभ चमोली ने बताया कि आईपीडीएस के तहत पालिका क्षेत्र में नए ट्रांसफार्मर लगाए जाने हैं। इसके अलावा कुछ मौजूदा ट्रांसफार्मर की क्षमता भी बढ़ाई जानी है। पालिका क्षेत्र में 11.05 करोड़ से बिजली सुधारीकरण के कार्य होने हैं। क्षेत्र में बिजली के पोलों को लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। योजना में प्रस्तावित कार्यों को जल्द पूरा करा लिया जाएगा।