फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उत्कृष्ट कार्य करने वाले 101 लोग सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 101 लोग सम्मानित

Mon, 12 Mar 2018 01:52 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
उत्कृष्ट कार्य करने वाले 101 लोग सम्मानित
ब्यूरो/डोईवाला। क्रीड़ा भारती डोईवाला की ओर से राजीवनगर क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र की 101 लोगों का सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आम लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए समाज और सरकार दोनों के प्रयास जरूरी है। रविवार को राजीवनगर क्षेत्र में क्रीड़ा भारती की ओर से उल्लेखनीय काम करने वाले लोगों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सूद ने कहा कि ग्रामीण लोगों में संघर्ष का जज्बा होता है। समाज के लिए अलग हटकर काम करने वाली महिलाएं सम्मान की हकदार है।
विज्ञापन

हरीश कोठारी ने कहा कि पृथक राज्य निर्माण में महिलाओं की भूमिका असरदार रही थी। समाज के उन्नयन की दिशा में काम करने वाले लोगों को सम्मान मिलना चाहिए। इस दौरान विधानसभा विस्तारक रामगोपाल शर्मा ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में मनवर सिंह नेगी, राजेंद्र मनवाल, विजय शर्मा, गोपाल शर्मा, रुचि नौटियाल, प्रधान नरेंद्र नेगी, संजीव लोधी, ललित पंत, तेजेंद्र सिंह, मनीष नेगी, सुशील जायसवाल, पवन लोधी, सुरेंद्र कौर, वंदना ठाकुर, विमला, शांतिदेवी, निर्मल कौर, रेखा, पूजा रानी, मंजू देवी, सुरेखा, सावित्री देेवी, सरला, हरप्रीत कौर, सीमा देवी, राकेश नौटियाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed