{"_id":"5aa58feb4f1c1baa758b4e83","slug":"15207999633-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने शहरी विकास मंत्री से लगाई मदद की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने शहरी विकास मंत्री से लगाई मदद की गुहार
Updated Mon, 12 Mar 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ऋषिकेश । स्वर्गाश्रम व्यापार मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक का स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने भारत साधु समाज बाजार के व्यापारियों की विवादास्पद दुकानों के प्रकरण में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष डॉ. नारायण सिंह रावत ने उनसे भारत साधु समाज के व्यापारियों के हित के लिए सरकार से सहायता की मांग की है। उन्होंने कहा कि बाजार के व्यापारी कई वर्षों से यहां दुकानों का संचालन कर रहे हैं।
न्यायालय द्वारा कई व्यापारियों को दुकानें खाली कराने का आदेश दिया गया है, जिससे व्यापारियों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। बताया कि यदि सरकार इसमें सहयोग करे तो व्यापारियों की समस्या का समाधान हो सकता है। इस दौरान मंत्री मदन कौशिक ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना और भारत साधु समाज बाजार के व्यापारियों को सरकार की ओर से सहयोग दिलाने का भरोसा दिया। इस मौके पर अशोक अग्रवाल, माधव अग्रवाल, आत्माराम गनेरीवाला, दिनेश पालीवाल, मदन शर्मा, सचिन चोपड़ा, दीपक शर्मा, श्याम राणा, सुबोध उपाध्याय, प्रह्लाद अग्रवाल, किशन लाल शर्मा, गोपाल अग्रवाल आदि मौजूद थे।