फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गंगोत्री व बद्रीनाथ से गंगा समग्र जागरण यात्रा 27 से

गंगोत्री व बद्रीनाथ से गंगा समग्र जागरण यात्रा 27 से

Mon, 12 Mar 2018 01:52 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
गंगोत्री व बद्रीनाथ से गंगा समग्र जागरण यात्रा 27 से
ब्यूरो/ऋषिकेश । गंगा समग्र संस्था की बैठक में 27 मार्च से शुरू होने वाली गंगा समग्र जागरण यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई, जिसमें विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक और धार्मिक संगठनों के जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की। रविवार को नगर निगम सभागार में संस्था के प्रांतीय संयोजक डॉ. आदित्य गौतम की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें गंगा समग्र जागरण यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर यात्रा के संयोजक मोहन सिंह गांववासी ने बताया कि संस्था द्वारा 27 मार्च से यात्रा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने यात्रा की सफलता के लिए नगर क्षेत्र के विभिन्न संगठनों से सहयोग की अपील की। बताया कि यात्रा 27 मार्च से गंगोत्री और बद्रीनाथ से शुरू की जाएगी। बताया कि यात्रा विभिन्न गांवों, कस्बों और शहरी क्षेत्रों से होते हुए दो अप्रैल को हरिद्वार पहुंचेगी। बैठक में जगदीश तिवारी, जितेंद्र अग्रवाल, राजेश गौतम, शुभम सिंघल, रवि शास्त्री, राजीव राणा, विनोद जुगलाण, संजय शास्त्री, भगतराम कोठारी, कृष्णकुमार सिंघल, पंकज गुप्ता, कुसुम कंडवाल, अनीता बहल, अनीता ममगाईं, कुसुम जोशी, ज्योति सजवाण, शंभू पासवान, अमित वत्स, सचिन गर्ग, शिवकुमार गौतम, इंद्रकुमार गोदवानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed