{"_id":"5aa58b504f1c1bbf758b4dbd","slug":"15207987845-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहिया में नया टैंक और पेयजल लाइन बिछाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहिया में नया टैंक और पेयजल लाइन बिछाने की मांग
Updated Mon, 12 Mar 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
ग्राम पंचायत नेवी के साहिया में इन दिनों पानी का संकट बना है। लो प्रेशर के चलते ऊंचाई वाले घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ग्रामीणों ने गांव में नए टैंक बनाने और पेयजल लाइन बिछाने की मांग पर जल संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक को ज्ञापन भेजा।
ग्रामीणों ने बताया कहा 20 वर्ष पूर्व साहिया में पेयजल लाइन और टैंक का निर्माण किया गया था। लेकिन वर्तमान में जनसंख्या बढ़कर 10 गुना हो गई है। जिसके कारण अब यह पेयजल लाइन और टैंक लोगों को पानी आपूर्ति के लिए पर्याप्त नहीं है। गर्मियां बढ़ते ही पानी का संकट खड़ा हो जाता है। करीब 3000 की आबादी को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। कहा हर साल टैंक मरम्मत के नाम पर लाखों रुपये पानी की तरह बहाया जाता है। लेकिन इसका कोई लाभ लोगों को नहीं मिलता। लो प्रेशर के कारण ऊंचाई वाले घरों में पानी नहीं पहुंच पाता। जिसके चलते लोगों को पानी के लिए हैंडपंप की दौड़ लगानी पड़ती है। ज्ञापन भेजने वालों में ग्राम प्रधान मोहन शर्मा, विजय कुमार, दिनेश आनंद, वीरेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, नरेश कुमार आदि शामिल रहे।