{"_id":"5aa55f504f1c1baf758b4d9a","slug":"1520787520191-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा सेना जोड़ेगी 1 लाख युवाओं को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा सेना जोड़ेगी 1 लाख युवाओं को
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। युवा सेना (शिव सेना का युवा संगठन) की ओर से आयोजित बैठक में युवाओं के अधिकारों के लिए संघर्षरत रहने का निर्णय लिया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि युवा ही राज्य की दिशा व दशा परिवर्तित कर सकता है।
रविवार को आयोजित बैठक में युवा सेना के प्रदेश अध्यक्ष राहुल चौहान ने कहा कि राज्य में एक लाख युवाओं को युवा सेना से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य में युवा सेना को सुदृढ़ कर युवाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष करेगी। चौहान ने कहा कि युवाओं को रोजगार दिलाने व उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूरे राज्य भर में जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। बैठक से पूर्व युवा सेना के कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र में रैली भी निकाली। बैठक में जनपद इकाई का गठन भी किया गया। इसमें फैजल खान जिलाध्यक्ष, अनुव्रत पैन्यूली नगर अध्यक्ष, अमित धनाई विवि प्रभारी नियुक्त किया गया। बैठक में अनिल शाह, गौरव शाह, संजय कुमार, आयुष्मान पांडे व अभिषेक चंदोला आदि मौजूद थे।