फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आमरण अनशन पर अडिग आंदोलनकारी खीम सिंह

आमरण अनशन पर अडिग आंदोलनकारी खीम सिंह

Sun, 11 Mar 2018 10:32 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
आमरण अनशन पर अडिग आंदोलनकारी खीम सिंह
गैरसैंण। स्थायी राजधानी गैरसैंण को लेकर खंसर घाटी के मालकोट निवासी खीम सिंह का आमरण अनशन रामलीला मैदान में रविवार को सातवें दिन भी जारी रहा। रविवार को सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉक्टर डा. आकांक्षा ने खीम सिंह का स्वास्थ्य परीक्षण किया। खीम सिंह के वजन में साढ़े पांच किलो गिरावट दर्ज की गई। खीम सिंह ने कहा कि जब तक सरकार राजधानी की मांग को पूरी नहीं करती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

डा. आकांक्षा ने बताया कि अनशनकारी के वजन में साढ़े पांच किलो की गिरावट दर्ज की गई है और ब्लडप्रेशर और शुगर में गिरावट आई है। अनशनकारी को उपचार लेने की सलाह दी गई है। इधर रविवार देर शाम अनशन स्थल पर पहुंचे तहसीलदार दर्शन लाल मैैठाणी और आदिबदरी के तहसीलदार नत्थी सिंह पंवार ने अनशनकारी और आंदोलनकारियों ने अनशन खत्म करने की मांग की, लेकिन आंदोलनकारी ने प्रशासन को लौटा दिया। रविवार को धरना देने वालों में नंदन नेगी, समिति अध्यक्ष नारायण सिंह नेगी, कृष्णा नेेगी, कमला पंवार, रामप्रसाद उप्रेती, सरोज शाह, लक्ष्मण पंवार, देवंद्र सिंह, जसवंत सिंह, वीरेंद्र प्रसाद जोशी, धनीराम और राजेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अब तक 20 लोग कर चुके हैं आमरण अनशन
गैरसैंण। स्थायी राजधानी की मांग को लेकर 26 जनवरी से शुरू हुए आमरण अनशन में अब तक 20 लोग आमरण अनशन चुके हैं, जबकि 21वें खीम सिंह का अनशन अभी तक जारी है। समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह और संरक्षक सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पांच मार्च से खीम सिंह अनशन पर हैं। यदि प्रशासन ने जबरन आंदोलनकारियों को उठाया तो अधिकाधिक अनशनकारी अनशन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed