{"_id":"5aa55f404f1c1b92778b4d9d","slug":"152078750413-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज की समस्याओं को लेकर शासन से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज की समस्याओं को लेकर शासन से लगाई गुहार
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। सामाजिक कार्यकर्ता नवीन प्रकाश नौटियाल ने शासन से मेडिकल कॉलेज की समस्याओं के निराकरण की गुहार लगाई है। नौटियाल ने कहा कि चिकित्सकों व कर्मियों की समस्याओं का हल न होने से क्षेत्रीय जनता पर उसका कुप्रभाव पड़ रहा है।
मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में नवीन प्रकाश नौटियाल ने कहा कि मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में अधिकांश स्टाफ के साथ ही चिकित्सकों के लिए परिसर में आवासीय भवनों की कमी बनी हुई है। इससे आपातकालीन स्थिति मेें मरीजों को समस्या से जूझना पड़ जाता है। उन्होंने संविदा पर कार्यरत चिकित्सकों व अन्य स्टाफ को नियमित किए जाने की भी मांग की है। नौटियाल ने कहा कि कई संविदा कर्मियों को एक साल से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे कर्मी व उनके परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। नौटियाल ने मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी की तर्ज पर यहां तैनात चिकित्सकों को स्थायी नियुक्ति दिए जाने की मांग की है।