{"_id":"5aa55f344f1c1bc0758b4eb3","slug":"152078749214-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगसू टूयूबवेल से पांच बस्तियों को मिलेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगसू टूयूबवेल से पांच बस्तियों को मिलेगा पानी
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। विधायक विनोद कंडारी ने जिला योजना के तहत लगभग 99 लाख रुपये की लागत से निर्मित मंगसू ट्यूबवेल पेयजल योजना का लोकार्पण किया। इस योजना से चौरास क्षेत्र की पांच बस्तियों के ग्रामीणों को पानी मिलेगा।
रविवार को मंगसू में नवनिर्मित पेयजल योजना का शुभारंभ करते हुए विधायक कंडारी ने कहा कि चौरास क्षेत्र में लंबे समय से लोग पानी की कमी से जूझ रहे थे। ट्यूबवेल के चालू होने से पानी की कमी दूर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि देवप्रयाग विधान सभा क्षेत्र को प्रदेश भर में आदर्श क्षेत्र बनाने का लक्ष्य है। धीरे-धीरे वह इस लक्ष्य की ओर पहुंच रहे हैं।
उन्होंने कहा कि चुनाव के समय उन्होंने जो वायदे जनता से किए थे, वे समय से पूर्व इन वायदों को पूरा कर रहे हैं। चौरास क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों को भी दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। नवनिर्मित चौरास मोटर पुल से मार्ग निर्माण के लिए बजट स्वीकृत करा दिया गया है।
विज्ञापन
कीर्तिनगर मंडल की भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा पैन्यूली ने कहा कि वर्तमान सरकार ब्लाक स्तर पर विकास कार्यों को गति देने का काम कर रही है। कार्यदायी संस्था पेयजल निगम देवप्रयाग के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि ट्यूबवेल का पानी पूर्व निर्मित पेयजल योजना के टैंक तक पहुंचेगा। इससे उपभोक्ताओं को पर्याप्त पानी मिलेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य उत्तम सिंह भंडारी, क्षेत्र पंचायत मंगसू केशवानंद बहुगुणा, ग्राम प्रधान राजा राम बहुगुणा व मुक्की भट्ट आदि ने संबोधित किया।