{"_id":"5aa442354f1c1b92778b4c21","slug":"15207145316-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में लेफ्टिनेंट बनीं शिखा गुरुंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना में लेफ्टिनेंट बनीं शिखा गुरुंग
Updated Sun, 11 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ विकासनगर।
ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) चेन्नई से कमीशन प्राप्त कर बरोटीवाला निवासी शिखा गुरुंग सेना में लेफ्टिनेंट बन गई हैं। सेना में शामिल होकर उन्होंने पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।
24 वर्षीय शिखा के पिता तेज बहादुर गुरुंग भी सेना में ऑनरेरी कैप्टन पद से सेवानिवृत्त हैं। शिखा की प्रारंभिक शिक्षा सेंट मेरी कॉन्वेट स्कूल विकासनगर से हुई। इसके बाद उन्होंने ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से बीटेक किया। फिर एसएसबी परीक्षा पास कर ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी में प्रवेश लिया। यहां कड़ी ट्रेनिंग के दौर से गुजरने के बाद शनिवार को शिखा गुरुंग सेना में बतौर लेफ्टिनेंट शामिल हो गईं। शिखा की माता सुमिता गृहिणी हैं। एकेडमी परिसर में जब शिखा के माता-पिता ने उनके कंधे पर सितारे लगाए तो उनकी आंखें छलक उठीं। पिता तेज बहादुर गुरुंग ने बताया कि शिखा ने पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।