{"_id":"5aa4422f4f1c1bbf758b4b6b","slug":"152071452613-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग
Updated Sun, 11 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
केदारावाला में हो रहे नाला निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग पर ग्रामीणों ने मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजा। युवक मंगल दल अध्यक्ष दरवान सिंह असवाल ने बताया कि महज सरकारी धन को ठिकाने लगाने के लिए नाला निर्माण किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जिस जगह नाला निर्माण किया जा रहा है वहां पर जल भराव नहीं होता। नाला निर्माण के लिए ठेकेदार ने बिना अनुमति सड़क किनारे खड़े साल, शीशम आदि के करीब 20-40 पेड़ों को काट दिया। नाला निर्माण से सड़क संकरी हो जाएगी। कई बार ग्रामीण उक्त जगह पर पानी निकासी के लिए छोटी नाली निर्माण की मांग कर चुके हैं। लेकिन ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के लिए विभागीय अधिकारी ऐसा नहीं कर रहे हैं। विधायक के निर्देश पर भी नाले को छोटा नहीं किया जा रहा है। यदि जल्द नाला निर्माण कार्य पर रोक नहीं लगती तो ग्रामीणों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। ज्ञापन भेजने वालों में अनीता असवाल, नीकी देवी, रेश्मी देवी, बाबूलाल, टीएस असवाल, राजेंद्र सिंह, खेम सिंह, मोहन सिंह रावत, गजपाल रावत, उर्मिला देवी, रमेश सुयाल, नरेंद्र सिंह, कमला रावत, संजय राय, नाथी राम, मनवर सिंह आदि शामिल रहे।