फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्थायी राजधानी के लिए गैरसैंण में आज महारैली

स्थायी राजधानी के लिए गैरसैंण में आज महारैली

Sat, 10 Mar 2018 10:56 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
स्थायी राजधानी के लिए गैरसैंण में आज महारैली

विज्ञापन
गैरसैंण। स्थायी राजधानी की मांग को लेकर तहसील मुख्यालय पर रविवार को महारैली के आयोजन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने यहां सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद कर ली गई है।
समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने बताया कि महारैली रामलीला मैदान से शुरू होगी। जनसभा होने के बाद पूरे नगर में जुलूस प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही तहसील प्रशासन के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर गैरसैंण को बजट सत्र के दौरान स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग की जाएगी। इधर महापंचायत और महारैली की तैयारियों को लेकर प्रशासन भी चौकन्ना हो गया है। यहां पुलिस और पीएसी के साथ ही फायर सर्विस और आंसू गैस सर्विस भी तैनात की गई हैं। हालांकि थानाध्यक्ष ने रवींद्र नेगी ने कहा कि गैरसैंण में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


नारे भी लगे तो तनाव भी रहा
स्थायी राजधानी को लेकर हुई महापंचायत में नारे भी लगे तो तनाव भी रहा। आंदोलन को लेकर जोशीले युवाओं ने टोपी पर मैं उत्तराखंडी हूं और मेरी राजधानी गैरसैंण... के साथ ही और कहीं मंजूर नहीं गैरसैंण अब दूर नहीं... सहित गैरसैंण के समर्थन में नारेबाजी की। वहीं राजनीतिक दलों को लेकर तनाव भी रहा। महापंचायत में कांग्रेस से पूर्व में विधायक रहे डा. एपी मैखुरी के आंदोलन को समर्थन देने पर महापंचायत में कई लोगों ने विरोध किया, लेकिन मैखुरी के दलगत नहीं बल्कि व्यक्तिगत रूप से राजधानी गैरसैंण की समर्थन की बात करने और स्थानीय कमेटी की ओर से बिना पार्टी की रीति और नीति के साथ आंदोलन में शामिल होने की बात पर माहौल शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed