{"_id":"5aa2e75c4f1c1ba2758b495c","slug":"152062573714-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम आवास की बिजली कटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम आवास की बिजली कटी
Updated Sat, 10 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऊर्जा निगम बिजली का इस्तेमाल कर बिल का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर सख्त हो गया है। ऊर्जा निगम ने शुक्रवार को राजस्व वसूली की फेहरिस्त में शामिल एसडीएम आवास की भी बिजली काट दी। ऊर्जा निगम के अनुसार उपजिलाधिकारी आवास पर पांच साल का बिल बकाया है।
शैल विहार स्थित तहसील की आवासीय कॉलोनी में उपजिलाधिकारी आवास का करीब पांच साल का बिल बकाया है। इसके लिए ऊर्जा निगम ने कई बार नोटिस भी जारी किए, लेकिन भुगतान नहीं किया गया। विद्युत उपखंड अधिकारी अरविंद नेगी ने बताया कि एसडीएम आवास पर करीब पांच साल का एक लाख रुपये से अधिक बिजली बिल का भुगतान नहीं होने के चलते कनेक्शन काटा गया है। उधर, उपजिलाधिकारी हर गिरि ने बताया कि वह सरकारी आवास में नहीं रहते हैं। लिहाजा उन्होंने ही बिजली कनेक्शन को कटवाया था।