{"_id":"5aa16bb24f1c1ba7758b456b","slug":"15205285429606-47838-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"606 बूथों पर 47838 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
606 बूथों पर 47838 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के द्वितीय चरण के तहत 11 मार्च को जिले के 606 बूथों पर पांच साल तक के 47838 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी आशीष जोशी ने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिले में कोई भी बच्चा पोलियो खुराक पीने से वंचित न रहे। डीएम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में पल्स पोलियो के व्यापक प्रचार के निर्देश दिए। डीएम ने 11 मार्च रविवार को भी पोलियो बूथ वाले स्कूलों को खुला रखने को कहा। सीएमओ डा. भागीरथी जंगपांगी ने कहा कि पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में दस मोबाइल टीमें गठित की गई हैं।