फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चट्टान टूटने से चार घंटे अवरुद्ध रहा बदरीनाथ हाईवे, जाम में फंसे सवारियों की एनएच अधिकारियों से हुई तीखी नोक-झोंक

चट्टान टूटने से चार घंटे अवरुद्ध रहा बदरीनाथ हाईवे, जाम में फंसे सवारियों की एनएच अधिकारियों से हुई तीखी नोक-झोंक

Wed, 07 Mar 2018 10:32 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
चट्टान टूटने से चार घंटे अवरुद्ध रहा बदरीनाथ हाईवे, जाम में फंसे सवारियों की एनएच अधिकारियों से हुई तीखी नोक-झोंक

विज्ञापन
जोशीमठ। ऑलवेदर रोड परियोजना के कार्य के दौरान हेलंग के समीप बोल्डर गिरने से बदरीनाथ हाईवे करीब चार घंटे तक बंद रहा। जाम खोलने को लेकर जाम में फंसे लोगों की एनएच के अधिकारियों से नोक-झोंक भी हुई। रात बारह बजे हाईवे खुला तो वाहनों की आवाजाही शुरू हुई और सवारियों ने राहत की सांस ली।
मंगलवार रात को करीब आठ बजे हेलंग में हिल साइड कार्य के दौरान बोल्डर टूटकर बदरीनाथ हाईवे पर आ गिरे, जिससे यहां जाम लग गया। रात में ही हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। एनएच के अधिकारियों ने चट्टान से छिटके बोल्डरों को विस्फोट से तोड़ना शुरू किया। काफी देर तक हाईवे बंद रहने पर जाम में फंसे लोगों की हाईवे खोलने को लेकर एनएच के अधिकारियों से नोक-झोंक भी हुई। जाम में फंसे जोशीमठ के संतोष कुंवर और विवेक पंवार ने कहा कि जहां हाईवे बंद हुआ, वहां खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं थी। यदि चारधाम यात्रा के दौरान ऐसी स्थिति रही तो तीर्थयात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। रात बारह बजे हाईवे खुला तो वाहनों की आवाजाही सुचारु हुई और गंतव्य को रवाना हुए। एसडीएम जोशीमठ योगेंद्र सिंह ने बताया कि चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही हाईवे पर कार्य किया जा रहा है। रात को भी कार्य चल रहा है, जिससे वाहनों की सुचारु आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन


जाम में फंसी बारात
जोशीमठ। हेलंग में बदरीनाथ हाईवे बंद होने से कोटद्वार से जोशीमठ जा रही बारात भी जाम में फंस गई। ऐसे में दूल्हा-दुल्हन और बारातियों को चार घंटे वाहन में ही बिताना पड़े। हाईवे सुचारु हुआ तब जाकर बारात गंतव्य को रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed