{"_id":"5aa01a294f1c1b82408b5b0a","slug":"152044213115-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतराखंड पुलिस व रोवर्स फुटबॉल क्लब जम्मू ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतराखंड पुलिस व रोवर्स फुटबॉल क्लब जम्मू ने जीते मैच
Updated Wed, 07 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। स्व. पूरण चंद उनियाल राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन उत्तराखंड पुलिस व रोवर्स फुटबाल क्लब जम्मू ने अपने-अपने मैच जीते। दोनों टीमों ने 1-0 से मुकाबले अपने नाम किए।
जीआईएंडटीआई मैदान में आयोजित हो रही स्व. पूरण चंद उनियाल राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहला मैच उत्तराखंड पुलिस व दिल्ली पुलिस के बीच खेला गया। मैच का शुभारंभ एसएसपी जेआर जोशी ने किया। बेहद रोमांचकारी रहे इस मैच में उत्तराखंड पुलिस ने 1-0 से जीत दर्ज की। उत्तराखंड पुलिस के धनवीर रावत ने फस्ट हाफ में गोल किया। उत्तराखंड पुलिस पूरे मैच में दिल्ली पुलिस पर हावी रही। हालांकि दिल्ली पुलिस ने मैच में वापसी का भरसक प्रयास किया।
दिन का दूसरा मैच यंग रोवर्स फुटबॉल क्लब जम्मू व शिवानंद फुटबाल क्लब हरियाणा के बीच खेला गया। मैच का शुभारंभ पूर्व पालिका अध्यक्ष मोहन लाल जैन ने किया। दोनों टीमों के बीच मैच बेहद रोमांचकारी रहा। फस्ट हाफ व सेकेंड हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई, जिस पर रैफरी ने मैच के लिए अतिरिक्त समय दिया। इसमें यंग रोवर्स फुटबॉल क्लब जम्मू की टीम ने 1-0 से मैच अपने पक्ष में कर लिया। इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली, विजय उनियाल, वीरेंद्र सिंह नेगी, संजय गुप्ता, बासुदेव कंडारी, विक्रम सिंह रावत संजय कुमार फौजी आदि मौजूद थे।