फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   देश के विद्वानों की अनदेखी करने से बढ़ा योग का विदेशीकरण

देश के विद्वानों की अनदेखी करने से बढ़ा योग का विदेशीकरण

Tue, 06 Mar 2018 01:20 AM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
देश के विद्वानों की अनदेखी करने से बढ़ा योग का विदेशीकरण
देश के विद्वानों की अनदेखी करने से बढ़ा योग का विदेशीकरण
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
ऋषिकेश। आधुनिक भीम के नाम से विश्व विख्यात योगगुरु व आयुर्वेदाचार्य ब्रह्मचारी विश्वपाल जयंत का कहना है कि भारत योग व आयुर्वेद के क्षेत्र में विश्व गुरु है, मगर यहां की सरकारें देश के विद्वानों को अनदेखा कर रही हैं, जिसके कारण योग का विदेशीकरण होने से इन विधाओं में विदेशी गुरुओं का ट्रेंड बढ़ रहा है। विदेशियों ने हम से ही आयुर्वेद व योग की शिक्षा ली है। तीर्थनगरी में इन दिनों आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में जिज्ञासुओं, साधकों को योग व आयुर्वेद की तालीम देने आए आधुनिक भीम ब्रह्मचारी विश्वपाल जयंत ने अमर उजाला से खास मुलाकात की। उन्होंने बताया कि योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी ऋषिकेश में संचालित योग सेंटरों में योग विद्या को मनमाने तरीके से सिखाया जा रहा है, जिससे देश-दुनिया के साधकों में गलत संदेश जा रहा है।
बताया कि इससे योग साधकों, जिज्ञासुओं में इस भारतीय प्राचीन पद्धति को लेकर भटकाव की स्थिति बन रही है। उन्होंने इसके लिए राज्य सरकार के स्तर पर एक समिति के गठन पर जोर दिया जो योग के सिद्धांतों पर कार्य करने वाले संस्थानों को ही संचालित करने की अनुमति दे। उन्होंने कहा कि देश में आयोजित होने वाले योग महोत्सवों में भारतीय गुरुओं को प्रमोट किया जाना चाहिए, जिससे विश्व फलक पर लोग योग के सिद्धांतों व रहस्यों से रूबरू हो सकेंगे। उन्होंने आशंका जताई कि योग के प्रचार का वर्तमान ट्रेंड बंद नहीं हुआ तो इस असमंजस में एक दिन फजीहत की स्थिति पैदा हो सकती है।
विज्ञापन

पश्चिमी संस्कृति न अपनाएं, विदेशियों को वैदिक संस्कृति बताएं
आधुनिक भीम बताते हैं कि योग व आयुर्वेद भारत की देन है, बावजूद इसके देश में आयोजित होने वाले योग महोत्सव में स्थानीय योग मर्मज्ञों को निहायत कम कक्षाएं मिल पाती हैं, जबकि हम से सीखकर विदेश में कार्य करने वाले लोगों को अधिक। उनका कहना है कि शिविरों में शामिल होने वाले जिज्ञासुओं को भारतीय वैदिक संस्कृति परंपरा से अवगत कराया जाना चाहिए, न कि उनकी संस्कृति को अपनाने का कल्चर स्थापित होना चाहिए। ब्रह्मचारी बोले, उनके मन को अक्सर यह बात काफी हद तक व्यथित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed