फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आज से शहर में राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता की धूम

आज से शहर में राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता की धूम

Mon, 05 Mar 2018 11:00 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
आज से शहर में राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता की धूम

विज्ञापन
श्रीनगर। प्रथम राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता का आज रंगारंग आगाज होगा। उद्घाटन के दिन पहला मुकाबला एलएनआईपीई ग्वालियर (मध्य प्रदेश) व आक्रांता फुटबाल क्लब देहरादून और दूसरा मुकाबला दून स्टार फुटबाल क्लब देहरादून और गढ़वाल इलेवन फुटबाल क्लब पौड़ी/श्रीनगर में होगा। पहले मैच का शुभारंभ केंद्रीय गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. एबी भट्ट और दूसरे मैच का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष बिपिन मैठाणी करेंगे।
श्रीनगर के जीआईएंडटीआई मैदान में अदिति स्मृति न्यास की पहल पर 6 से 14 मार्च तक फुटबाल मैच की धूम रहेगी। शहर में पहली बार हो रही राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता में भारतीय वायुसेना, दिल्ली पुलिस समेत 12 टीम प्रतिभाग कर रही हैं। इसमें 4 उत्तराखंड की हैं और शेष 8 प्रदेश से बाहर से आ रही हैं।
विज्ञापन

प्रतियोागता में देश की 4 बेहतर टीमों को सीधे क्वार्टर फाइनल मैचों में प्रवेश दिया गया है। जबकि 8 टीम लीग कम नॉक आउट मैच खेलेंगी।
प्रतियोगिता के आयोजन मंडल सदस्य गिरीश पैन्यूली ने बताया कि टीम शरह में पहुंच चुकी हैं। पहला मैच मंगलवार अपराह्न एक बजे से होगा।
यह टीम कर रही हैं प्रतिभाग
इंडियन एअर फोर्स दिल्ली, गढ़वाल हीरोज दिल्ली, मिनर्वा फुटबाल क्लब चंडीगढ़, खालसा फुटबाल क्लब अमृतसर पंजाब, गढ़वाल इलेवन फुटबाल क्लब पौड़ी/ श्रीनगर, दिल्ली पुलिस, उत्तराखंड पुलिस, एलएनआईपीई ग्वालियर मध्य प्रदेश, आक्रांता फुटबाल क्लब देहरादून, यंग रोवर्स फुटबाल क्लब जम्मू, शिवानंद फुटबाल क्लब हरियाणा, दून स्टार फुटबाल क्लब देहरादून।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed