{"_id":"5a9c29734f1c1b78028b785d","slug":"152018389817-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरसैंण और प्रदेश की सीमा से छेड़छाड़ के मसले पर होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरसैंण और प्रदेश की सीमा से छेड़छाड़ के मसले पर होगा आंदोलन
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। उत्तराखंड क्रांति दल की दो दिवसीय बैठक के पहले दिन गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर प्रस्तावित आंदोलन को सफल बनाने पर विचार किया गया। तय किया गया कि 6 मार्च से प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा और 20 मार्च को गैरसैंण विधानसभा सत्र का घेराव किया जाएगा।
रविवार देर शाम उक्रांद के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र पंवार की अध्यक्षता में शुरू हुई बैठक में उक्रांद के दिवंगत नेताओं मथुरा प्रसाद बमराड़ा, केएम बड़थ्वाल, नंदन सिंह रावत और अरविंद नौटियाल के संघर्ष और योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय दल पिछले 18 वर्षों से राजधानी के मुद्दे पर जनता का अपमान कर रहे हैं। उक्रांद गैरसैंण को राजधानी बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। जनता गैरसैंण को राजधानी बनाने की मांग कर रही है, वहीं सरकार यूपी के सहारनपुर को उत्तराखंड में मिलाने का षड्यंत्र रच रही है। प्रदेश की सीमा से छेड़छाड़ के विरोध में और गैरसैंण को राजधानी बनाने की मांग के लिए दल पूरे राज्य में आंदोलन करेगा।
सम्मेलन का संचालन केंद्रीय महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय ने किया। इस मौके पर केंद्रीय मीडिया प्रभारी देवेंद्र चमोली, किशोरीनंदन डोभाल, किशन रावत, सुबोध पोखरियाल, गणेश भट्ट, भाष्कर बहुगुणा, अव्वल भंडारी, जेठू लाल भारती, सरदार सिंह पुंडीर, बलवीर चौधरी और सम्राट पवांर आदि मौजूद थे।