फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सीटों के आरक्षण को लेकर दावेदारों में बेचैनी

सीटों के आरक्षण को लेकर दावेदारों में बेचैनी

Sun, 04 Mar 2018 10:48 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
सीटों के आरक्षण को लेकर दावेदारों में बेचैनी

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। अप्रैल माह में संभावित निकाय चुनावों के लिए जैसे-जैसे समय कम हो रहा है, निकाय चुनावों में अध्यक्ष पद के संभावित प्रत्याशियों में बेचैनी भी बढ़ रही है। खास तौर से आरक्षण के क्रम को लेकर निकाय के अध्यक्ष पद किसके लिए आरक्षित होगा इसकी चर्चा बनी है।

नगर पंचायत पालिका में प्रोन्नति होने और पांच नए गांवों के शामिल होने के बाद यहां पहली बार चुनाव होने हैं। इसके लिए दावेदार दो माह से तैयारी कर रहे हैं। बैनर, पोस्टर के जरिए और मोहल्लों में दावेदार होली मिलन समारोह भी आयोजित करने में सफल रहे। सबसे अधिक परेशानी बनी है तो वह है सीट के आरक्षण को लेकर है। पंचायत में अब महज एक बार महिला के आरक्षित हुई सीट पर इस बार पालिका के अध्यक्ष के लिए चुनाव होने हैं। लिहाजा दावेदार यहां चक्रीय क्रम को शून्य मानकर सीट को सामान्य होने का दावा कर रहे हैं। इसमें भाजपा के जिला महामंत्री पंकज डिमरी, विधानसभा संयोजक समीर मिश्रा, नगर अध्यक्ष अनुज डिमरी, सभासद चेतन मनोड़ी, बृजेश बिष्ट सहित कई नाम सामने आ रहे हैं तो कांग्रेस से महेश खंडूड़ी, ईश्वरी मैखुरी, हरिकृष्ण भट्ट, रामकृष्ण भट्ट, पुष्कर सिंह रावत सहित कई नेता दावेदारी कर रही है। वहीं आप से देवी प्रसाद मैखुरी, निर्दलीय अरविंद चौहान और वर्तमान अध्यक्ष सुभाष गैरोला सहित मनीष नेगी, मनोज पुंडीर के नाम भी सामने हैं, लेकिन सीटों के आरक्षण को लेकर दावेदारों की बेचैनी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed