{"_id":"5a9ace8b4f1c1b355a8b4997","slug":"15200950888-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली जिले में धूमधाम से मनाया गया होली त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली जिले में धूमधाम से मनाया गया होली त्योहार
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिले में होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर में होल्यारों की टोली ढोल-दमाऊं की थाप पर थिरकी और होली गीत गाकर एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया तो वहीं होल्यारों ने घर-घर जाकर लोगों को अबीर-गुलाल लगाया और मिठाई बांटी। जोशीमठ नृसिंह मंदिर और कृष्ण मंदिर प्रांगण में भक्तों ने अबीर-गुलाल के साथ होली खेली। इस बार होली त्योहार में लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी के होली गीत की धूम रही।
पीपलकोटी, नंदप्रयाग, घाट, पोखरी, चमोली सहित दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में भी होली का त्योहार मनाया गया। वहीं, पुलिस प्रशासन की ओर से शनिवार को पुलिस मैदान में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है।