फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्वर्गाश्रम 500 पुलिसकर्मियों पर सुरक्षा का जिम्मा

स्वर्गाश्रम 500 पुलिसकर्मियों पर सुरक्षा का जिम्मा

Fri, 02 Mar 2018 01:56 AM IST
Updated Fri, 02 Mar 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
स्वर्गाश्रम 500 पुलिसकर्मियों पर सुरक्षा का जिम्मा
ब्यूरो/अमर उजाला /ऋषिकेश।
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की सुरक्षा-व्यवस्था के लिए पौड़ी समेत पांच जिलों से करीब 500 पुलिसकर्मियों के अमले ने लक्ष्मणझूला में डेरा डाल दिया है। स्वर्गाश्रम स्थित वानप्रस्थ आश्रम में एडीजी अभिसूचना विनय कुमार ने बृहस्पतिवार को कमिश्नर दिलीप जावलकर की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया।

एडीजी अभिसूचना विनय कुमार और डीआईजी गढ़वाल पुष्पक ज्योति ने पुलिसकर्मियों ड्यूटी और सुरक्षा से संबंधित सावधानियों के बाबत दिशा-निर्देश दिए हैं। ब्रीफिंग में पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों के पुलिसकर्मी शामिल रहे। एडीजी ने पुलिसकर्मियों को उपराष्ट्रपति के आगमन के दौरान चौकस रहने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखने पर तत्काल कार्रवाई को भी कहा गया है। ब्रीफिंग में पुलिस के अलावा फायर और स्वास्थ्य विभाग आदि के अधिकारी भी मौजूद रहे। ब्रीफिंग के दौरान पीएससी की 40 बटालियन के कमांडेंट रोशन लाल, डीएम सुशील कुमार, एसएसपी पौड़ी जगतराम जोशी, एसडीएम कमलेश मेहता, एसपी अभिसूचना अनंत ताकवले, एसडीएम कमलेश मेहता, थानाध्यक्ष प्रदीप राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed