{"_id":"5a98600b4f1c1bc65c8b5287","slug":"15199357264-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हास्य और व्यंग्य ने किया खूब गुदगुदाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हास्य और व्यंग्य ने किया खूब गुदगुदाया
Updated Fri, 02 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश प्रेस क्लब की ओर से बृहस्पतिवार को आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान हास्य कलाकार किशना बगोट ने हास्य व व्यंग्य रचनाओं से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने भी रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।
चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड में आयोजित ऋषिकेेश प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि होली समरसता का त्योहार है। यह त्योहार सभी को एकता के सूत्र में पिराने का काम करता है। इस दौरान उन्होंने विधायक निधि से ऋषिकेश प्रेस क्लब को 51 हजार रुपये की धनराशि देने की घोषणा की। इसके अलावा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को विवेकाधीन कोष से दो-दो हजार रुपये देने की घोषणा की। समारोह में हास्य कलाकार किशना बगोट ने राजनीति व व्यवस्थागत खामियों पर हास्य व व्यंग्य रचनाओं के जरिए तंज कसे। इस दौरान सभी ने फूलों की होली खेली। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष सुदीप पंचभैया, महामंत्री दुर्गा नौटियाल, संस्थापक अध्यक्ष हरीश तिवारी, विजय सारस्वत, राजपाल खरोला, दिनेश कोठारी, जयेंद्र रमोला, भगतराम कोठारी, अनीता ममगाईं, राजकुमार अग्रवाल, मुमताज हाशिम, प्रबोध उनियाल, राजेश शर्मा, अनिल शर्मा, जितेंद्र चमोली, शैलेंद्र रावत, मनीष अग्रवाल, विक्रम सिंह, ललित शर्मा, किशन मोहन विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।