फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आरएसएस के होली मिलन समारोह में उड़े अबीर गुलाल

आरएसएस के होली मिलन समारोह में उड़े अबीर गुलाल

Fri, 02 Mar 2018 01:56 AM IST
Updated Fri, 02 Mar 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
आरएसएस के होली मिलन समारोह में उड़े अबीर गुलाल
ब्यूरो/अमर उजाला/डोईवाला।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ डोईवाला की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में लोगों के त्योहार होली में सामाजिक कटुुता कम करने का आह्वान किया गया। इस मौके पर समाज के उन्नयन के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया गया।

ऋषिकेश रोड स्थित हरज्ञान चंद सरस्वती शिशु मंदिर डोईवाला में बृहस्पतिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से किया गया। समारोह में आरएसएस के जिला संघ चालक सुदामा सिंघल ने कहा कि होली सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत के साथ ही सामाजिक ताने बाने को मजबूत बनाने का त्योहार है। होली पर सभी को बुराइयों से दूर करने व रहने का संकल्प लेना चाहिए। समाजसेवी रामेश्वर प्रसाद लोधी और ईश्वरचंद अग्रवाल ने कहा कि संघ समाज में एकजुटता लाने का माध्यम है। इस दौरान लोगों ने होली गीतों पर प्रस्तुतियां भी दीं। कार्यक्रम में खंड संघ चालक राजेन्द्र बडोनी, सेवा भारती के प्रदेश मंत्री एनपीएस रावत, संपूर्णानंद थपलियाल, बालम सिंह रावत, सुरेन्द्र वर्मा, सियाराम गिरी, सुरेन्द्र वर्मा, सुभाष कृषाली, सुरेन्द्र कलूडा, नवीन कुमांई, रविन्द्र बैलवाल, राजेन्द्र तड़ियाल, आनन्द अग्रवाल, नरेन्द्र नेगी, अभिषेक अग्रवाल, कैलाश मित्तल, मंदीप बजाज, भारत गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed