फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दोपहर बाद होगी जुम्मे की नमाज, मुस्लिम समुदाय ने किया निर्णय का स्वागत

दोपहर बाद होगी जुम्मे की नमाज, मुस्लिम समुदाय ने किया निर्णय का स्वागत

Thu, 01 Mar 2018 10:32 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
दोपहर बाद होगी जुम्मे की नमाज, मुस्लिम समुदाय ने किया निर्णय का स्वागत

विज्ञापन
गोपेश्वर। होली के त्योहार को देखते हुए नगर में जुम्मे की नमाज दोपहर बाद पढ़ी जाएगी। बृहस्पतिवार को थाना गोपेश्वर में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी निर्णय का स्वागत किया है।
थाना गोपेश्वर की ओर से व्यापारियों और स्थानीय लोगों की बैठक में होली शुक्रवार को होने के चलते जुम्मे की नमाज को लेकर चर्चा हुई। सहमति से निर्णय लिया गया कि जुम्मे की नमाज दोपहर बाद पढ़ी जाएगी। इस पर सभी ने सहमति जताई। पुलिस उपाधीक्षक हरवंश सिंह ने कहा कि होली आपसी भाईचारे का त्योहार है। होली में किसी भी तरह का हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। थानाध्यक्ष कुंदन राम ने कहा कि पुलिस की रात्रि गश्त भी जारी रहेगी। इस मौके पर शहजाद अली, यशवंत बर्तवाल, योगेंद्र सेमवाल और मनसूर अली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


होली और जुम्मे को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट
कर्णप्रयाग। होली और जुम्मे की नमाज के एक साथ पड़ने के चलते पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। खासतौर से नगर में दोनों धर्मों से जुड़े हुए लोगों की खासी तादात को देखते हुए पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया है। पुलिस प्रशासन ने बृहस्पतिवार को बैठक कर लोगों से सौहार्दपूर्ण होली मनाने और नमाज अदा करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली में आयोजित बैठक में अपर बाजार के शफीक अहमद, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ललित नैनवाल और कांति प्रसाद डिमरी बताया कि नगर में हिंदू और मुस्लिम समुदाय एक दूसरे के त्योहार आपस में मिलकर मनाते हैं। इसलिए यहां हमेशा होली सौहार्दपूर्ण मनाई जाएगी। हालांकि लोगों ने होली के दौरान नदी किनारे नहाने वालों की सुरक्षा सहित नशे में वाहन चलाने और किशोर वर्ग की ओर से तेज रफ्तार से दौड़ती बाइकों पर लगाम लगाने की मांग की। साथ ही पेट्रोल पंप रोड पर खड़ी होने वाली बाइकों से होने वाली दिक्कतों को पुलिस के सामने रखा। बैठक में कोतवाली निरीक्षक संजय कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संतोष सेमवाल, एलआईयू के सुलीन झिरवाण, टैक्सी यूनियन के डा. एमएम नवानी, हरनाम लूथरा, नरेंद्र पाल, अबरार अहमद, राजेश रस्तौगी, रहीम सिद्दीकी, भाजपा जिला महामंत्री पंकज डिमरी और पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष आशीष थपलियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed