{"_id":"5a9714454f1c1b4e588bb593","slug":"15198507916-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया में करना है योग का प्रचार-प्रसार : महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुनिया में करना है योग का प्रचार-प्रसार : महाराज
Updated Thu, 01 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
गुज्जर मल मोदी रिसर्च सेंटर व हॉस्पिटल ट्रस्ट की ओर से बुधवार देर शाम एम्स परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के प्रमोशन के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। एम्स के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, शंकराचार्य दिव्यानंद तीर्थ व परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि ने लोगों को योग महोत्सव में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर जयराम आश्रम संस्कृत महाविद्यालय व योग निकेतन आश्रम के छात्रों ने विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन भी किया गया।
इस मौके पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि तीर्थनगरी में योग के प्रचार-प्रसार के लिए बृहस्पतिवार से अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। योग महोत्सव के आयोजन का उद्देश्य तीर्थनगरी के माध्यम से योग का दुनिया में प्रचार-प्रसार करना है। जिससे लोगों को भारतीय प्राचीन योग पद्धति का लाभ मिल सके। इस अवसर पर हॉस्पिटल ट्रस्ट के ट्रस्टी शीतल सिंह, फिल्म अभिनेता हिमांशु सोनी, एम्स के निदेशक प्रोफेसर डॉ. रवि कांत, रवि कुमार, शशांत आदि मौजूद थे।