{"_id":"5a9714404f1c1b78028b70a2","slug":"151985078513-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शिवोम को दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शिवोम को दूसरा स्थान
Updated Thu, 01 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
केंद्रीय भूमि एवं जल संरक्षण बोर्ड, भारत सरकार की ओर से देहरादून में आयोजित कला प्रतियोगिता में ऋषिकेश के आरपीएस स्कूल के शिवोम पाल ने राज्य स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्हें इस उपलब्धि के लिए तीन हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया।
ऋषिकेश पब्लिक स्कूल के शिवोम पाल ने बीते मंगलवार को देहरादून में आयोजित हुई प्रतियोगिता में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। स्कूल के प्रधानाचार्य एसएस भंडारी ने बताया कि बच्चों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से भारत सरकार के केंद्रीय भूमि एवं जल संरक्षण बोर्ड ने प्रतियोगिता का आयोजन किया था। प्रतियोगिता मेें प्रदेशभर के हजारों स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग किया था। इसमें शिवोम पाल ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त कर तीर्थनगरी का नाम रोशन किया है। शिवोम की उपलब्धि पर उपप्रधानाचार्या गीता बेदी, रुचिरा नागर व विद्यालय प्रशासन ने छात्र को बधाई दी है।