{"_id":"5a904dd04f1c1b2d068b849b","slug":"15194067639-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री कॉलेज देवप्रयाग में शौर्य दीवार का अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्री कॉलेज देवप्रयाग में शौर्य दीवार का अनावरण
Updated Fri, 23 Feb 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवप्रयाग। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत ने राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में शौर्य दीवार का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने युवाओं को वीर सपूतों से प्रेरणा लेने और देश का नाम ऊंचा करने का आह्वान किया।
शुक्रवार को उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत ने अमर शहीदों की शौर्य दीवार का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वह महाविद्यालय की समस्याओं से अवगत हैं, लेकिन यहां एनएचपीसी की बांध परियोजना प्रस्तावित होने से वह महाविद्यालय के संबंध में कोई घोषणा नहीं कर सकते। यदि किसी अन्य स्थान पर महाविद्यालय स्थापित किया जाएगा, तो इस संबंध में विचार किया जा सकेगा। उन्होंने कहा जिस विषय में मानक अनुसार छात्र संख्या होगी, उसमें पीजी (परास्नातक) की मान्यता दी जाएगी। क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने महाविद्यालय में पहली बार उच्च शिक्षा राज्यमंत्री के आगमन पर आभार जताया। उन्होंने महाविद्यालय में विज्ञान संकाय की स्वीकृति मिलने को बड़ी उपलब्धि बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. सुधा भारद्वाज ने महाविद्यालय संबंधी मांगपत्र सौंपा। छात्र संघ अध्यक्ष दीपक रावत की अगुवाई में छात्र-छात्राओं ने उच्च शिक्षा राज्यमंत्री को पीजी स्तर पर इतिहास, राजनीतिक विज्ञान, अंग्रेजी व अर्थशास्त्र की मान्यता देने की मांग की। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष शुभांगी कोटियाल, डा. अशोक मंदोला, प्रो. अनिल नैथानी, डा. अर्चना धपवाल, डा. महेशानंद नौड़ियाल, डा. रंजू उनियाल, डा. मनीषा शक्ति, डा. प्राची फरतियाल, भाजयुमो अध्यक्ष अतुल जागीरदार, उपाध्यक्ष रजनीश मोतीवाल, पीटीए अध्यक्ष छुंणकी देवी, मैचंद रावत व अतुल जोशी आदि मौजूद थे।