{"_id":"5a904c094f1c1b0a7b8b8cbe","slug":"151940630818-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक लगी आग से आवासीय भवन और देवी मंदिर जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक लगी आग से आवासीय भवन और देवी मंदिर जलकर खाक
Updated Fri, 23 Feb 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। नगर के सेमा तोक में एक मकान में आग लगाने से सारा सामान जलकर राख हो गया। आग से मां भुवनेश्वरी का मंदिर भी जल गया। सेना और अग्निशमन विभाग की टीम ने मकान में फंसे गृहस्वामी को सकुशल निकाला।
जोशीमठ नगर पालिका क्षेत्र के सेमा तोक में बृहस्पतिवार रात करीब साढे़ दस बजे सकलानी परिवार के पुश्तैनी मकान में अचानक आग लग गई, जिससे यहां अफरातफरी मच गई। मकान में कुशलानंद सकलानी रहते हैं जो अंदर ही फंस गए। ग्रामीणों की सूचना पर अग्निशमन विभाग और सेना की टीम मौके पर पहुंची और कुशलानंद को सकुशल निकाला। टीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया कि मकान सकलानी परिवार के आठ भाइयों का है, लेकिन अभी मकान में मात्र कुशलानंद सकलानी अकेले रहते हैं। आगजनी से मकान का सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उसकी चपेट में पास ही में बना अधिष्ठात्री देवी मां भुवनेश्वरी का मंदिर भी आ गया। इससे मंदिर में रखी मूर्तियां, छत्र व अन्य सामान भी जल गया। कुशलानंद सकलानी का कहना है कि आग से सब तबाह हो गया। अब रहने के लिए भी कोई जगह नहीं है। एसडीएम योगेंद्र सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। राजस्व विभाग के कर्मचारियों को घटना की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दे दिए गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।