{"_id":"5a904c074f1c1b4d588ba093","slug":"15194063061-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोशीमठ-मलारी हाईवे पर वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोशीमठ-मलारी हाईवे पर वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु
Updated Fri, 23 Feb 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। जोशीमठ-मलारी हाईवे पर शुक्रवार को वाहनों की आवाजाही सुचारु हो गई। बीआरओ के मजदूरों ने हाईवे से मलबे को हटाकर वाहनों की आवाजाही सुचारु करवाई। अब यहां सेना और आईटीबीपी के वाहनों की आवाजाही भी सुचारु हो गई है।
बृहस्पतिवार को जोशीमठ-मलारी हाईवे रैणी के समीप चट्टान से मलबा आने से बंद हो गया था। हाईवे बंद होने से नीती घाटी के ग्रामीणों के साथ ही चीन सीमा क्षेत्र में सेना और आईटीबीपी के वाहनों की आवाजाही भी बंद हो गई थी। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से हाईवे को खोलने का कार्य शुरू किया गया, लेकिन अंधेरा होने के कारण काम रोक दिया गया। शुक्रवार सुबह से बीआरओ हाईवे खोलने में जुट गया। शुक्रवार को देर शाम बीआरओ ने हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु कर दिया। बीआरओ के कमांडर एसएस मक्कड़ ने बताया कि मलबा हटाकर हाईवे सुचारु कर दिया गया है। अब सीमा क्षेत्र के ग्रामीणों और सेना की आवाजाही सुचारु हो गई है।