{"_id":"5a8da9fa4f1c1bd34b8ba10f","slug":"151923374612-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय पुस्तक मेले के लिए जीआईएंडटीआई मैदान में तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय पुस्तक मेले के लिए जीआईएंडटीआई मैदान में तैयारियां शुरू
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। राष्ट्रीय पुस्तक मेले के लिए जीआईएंडटीआई मैदान में तैयारियां शुरू हो गई हैं। यहां 24 से 28 फरवरी तक पुस्तक मेले का आयोजन किया जाना है। मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत करेंगे।
शहर में पहली बार स्थानीय विधायक व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत की पहल पर राष्ट्रीय पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। पांच दिवसीय मेले में देश भर के 100 से अधिक प्रकाशक अपनी पुस्तकों के साथ भाग लेंगे। पुस्तक मेले में पंचायत प्रतिनिधियों का भी सम्मेलन होगा। पंचायत क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया जाएगा। राज्य सरकार की योजना के तहत हर पंचायत स्तर पर एक-एक पुस्तकालय खोला जा रहा है। ग्राम पंचायत भवन में पुस्तकालय खुलने से ग्रामीण को पढ़ने के लिए किताबें व अन्य पाठ्य सामग्री उपलब्ध होगी।
पुस्तक मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। पुस्तकों के लिए स्टाल निर्माण कार्य शुरू कर दिए गए हैं। उद्घाटन कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य भी भी मौजूद रहेंगे।