{"_id":"5a8da90e4f1c1bd04b8b6ea7","slug":"151923351114-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवाल, नारायणबगड़, कर्णप्रयाग और गैरसैंण में बाल लिंगानुपात कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवाल, नारायणबगड़, कर्णप्रयाग और गैरसैंण में बाल लिंगानुपात कम
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की समीक्षा करते हुए डीएम आशीष जोशी ने देवाल, नारायणबगड़, कर्णप्रयाग और गैरसैंण में बाल लिंगानुपात कम होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को लिंगानुपात में सुधार लाने के निर्देश दिए।
जिला सभागार में आयोजित बैठक में बाल विकास अधिकारी संजय गौरव ने बताया कि जिले में बाल लिंगानुपात 889 है। दशोली में एक हजार बालकों पर 911 बालिकाएं हैं। ऐसे ही नारायणबगड़ में एक हजार बालकों पर 892 छात्राएं, गैरसैंण में 943, थराली में 914, पोखरी में 898, कर्णप्रयाग में 890, जोशीमठ में 947, देवाल में 859 तथा घाट में 910 हैं। डीएम ने अधिकारियों को ग्राम पंचायत एवं ब्लाक स्तर पर बाल लिंगानुपात की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। कहा कि सूची तैयार होने से लिंगानुपात की गहनता से समीक्षा की जा सकेगी। उन्होंने कम बाल लिंगानुपात वाले गैरसैंण, कर्णप्रयाग, नारायणबगड़ व देवाल ब्लाक के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने की बात कही। उन्होंने सीएमओ और उप जिलाधिकारियों को कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों में लिंगानुपात की असमानता के कारणों का पता लगाने के भी निर्देश दिए। साथ ही सीएमओ को जिले तथा जिले की सीमा क्षेत्रों में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर निगरानी रखने के भी निर्देश दिए गए।