{"_id":"5a8da7534f1c1ba2268bb9b6","slug":"151923306720-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभाग के पास नहीं राशन कार्ड, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभाग के पास नहीं राशन कार्ड, लोग परेशान
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। विकास विभाग के पास राशन कार्ड नहीं होने के चलते गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) जीवन यापन करने वाले परिवारों के राशन कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। ऐसे में गरीबों को सरकारी दरों पर मिलने वाला राशन नहीं मिल पा रहा है। लोगों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर राशन कार्ड उपलब्ध कराने की मांग की।
ग्रामीण क्षेत्रों में राशन कार्ड बनाने की जिम्मेदारी विकास विभाग के पास है। बीपीएल की सूची में शामिल पूर्णा ग्राम पंचायत के भैरव दत्त ने कहा कि एक साल से राशन कार्ड बनाने के लिए विकास विभाग के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी राशनकार्ड नहीं होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं। भैरव दत्त ने डीएम को ज्ञापन भेजकर मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। इधर विकासखंड अधिकारी विक्रम लाल शाह ने बताया कि ब्लाक में करीब 300 लोगों के राशन कार्ड बनने हैं, जिनकी अग्रिम धनराशि जिले को भेजी जा रही है। एक सप्ताह में सभी जरूरतमंदों को राशन कार्ड उपलब्ध करा दिए जाएंगे।