फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   क्रिकेट प्रतियोगिता में बीए की टीम रही विजेता

क्रिकेट प्रतियोगिता में बीए की टीम रही विजेता

Wed, 21 Feb 2018 01:56 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता में बीए की टीम रही विजेता
ब्यूरो/ऋषिकेश । राजकीय स्नातकोत्तर स्वायत्तशासी महाविद्यालय की ओर से संकाय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता में बीए की टीम ने बीएससी को हराया। मंगलवार को हरिद्वार रोड स्थित महाविद्यालय खेल मैदान में आयोजित बालिका वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता बीए और बीएससी की टीम के बीच हुई। बीए की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 91 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बीएससी की टीम महज 84 रन पर ढेर हो गई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बीए की टीम को विजेता घोषित कर दिया। विजेता टीम में सर्वाधिक रन बनाने पर महादेवी को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। इसके अलावा 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता हुई। 100 मीटर दौड़ में अभिषेक कुकरेती ने प्रथम, सुग्रीव कुमार ने द्वितीय और ऋषभ देवरानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सुग्रीव कुमार ने प्रथम, ऋषभ धस्माना द्वितीय और ऋषभ देवरानी ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर क्रिकेट मैच के अंपायर अजय पांडे, सुखदेव, शिवम भारद्वाज, इमरान खान रहे।
विज्ञापन

जारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed