{"_id":"5a8c839c4f1c1b8e238b9c2e","slug":"151915838720-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त टीम ने चलाया सघन अभियान,दूध के चार सैंपल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त टीम ने चलाया सघन अभियान,दूध के चार सैंपल लिए
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ऋषिकेश। होली त्योहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग, डेयरी विकास विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से हरिद्वार हाईवे पर मोतीचूर रेलवे फाटक के समीप सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दर्जन भर से अधिक दुग्ध व दुग्ध निर्मित वस्तुओं की सप्लाई करने वाले वाहनों में सामग्री की मौके पर ही जांच की गई। अभियान में चार वाहनों में मिली सामग्री पर संदेह जताते हुए टीम ने मौके पर ही उनके सैंपल भरे। जिसे परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। बताया गया कि प्रयोगशाला में नमूने फेल होने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान दुग्ध निर्मित वस्तुओं की सप्लाई करने वाले लोगों में हड़कंप मचा रहा।
जिलाधिकारी देहरादून के निर्देश पर होली के त्योहार के मद्देनजर मंगलवार को विभिन्न विभागों की ओर से संयुक्त टीम गठित कर मोतीचूर रेलवे फाटक के समीप हरिद्वार आदि स्थानों से आने वाले सभी वाहनों की सघन तलाशी ली गई। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी जीसी कंडवाल के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान तीर्थनगरी में दूध व दुग्ध निर्मित वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले वाहनों में उपलब्ध वस्तुओं की डेयरी विकास विभाग ने मिल्क एनलाइजर के जरिए गुणवत्ता की जांच की गई।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी जीसी कंडवाल ने बताया कि अभियान के दौरान करीब एक दर्जन वाहनों में दूध, मावा, पनीर आदि वस्तुओं का मौके पर परीक्षण किया गया। बताया कि इनमें से चार वाहनों में उपलब्ध दुग्ध निर्मित वस्तुओं की गुणवत्ता पर संदेह होने पर उनके सैंपल भरे गए। सभी सैंपल दूध के हैं। उन्होंने बताया कि लिए गए नमूनों को प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजा जाएगा, जांच के बाद नमूने फेल होने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि त्योहार के मद्देनजर क्षेत्र में चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। इस दौरान टीम में डेयरी विकास देहरादून के मिल्क इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, एसपी सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ऋषिकेश संजय तिवारी व थाना रायवाला की पुलिस टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
300 पेटी निम्न गुणवत्ता की सॉस नष्ट करवाई
ऋषिकेश। संयुक्त टीम ने अभियान के दौरान एक वाहन में निम्न गुणवत्ता की 300 पेटी सॉस बरामद की गई। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी जीसी कंडवाल ने बताया कि रुड़की के किसी अनमोल ट्रेडर्स की ओर से सप्लाई की जा रही सॉस की बोतल का परीक्षण किया गया, जो निम्न गुणवत्ता की पाई गई। उन्होंने बताया कि संबंधित एजेंसी को उक्त सामग्री को तत्काल नष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताय कि टीम संबंधित एजेंसी की वस्तुओं की सप्लाई पर निगाह रखेगी। यदि दोबारा इस तरह का मामला सामने आता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।