{"_id":"5a8b35ed4f1c1b92268bb227","slug":"151907296318-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सुखोई विमानों ने किया उडान का अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सुखोई विमानों ने किया उडान का अभ्यास
Updated Tue, 20 Feb 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/डोईवाला। देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर वायुसेना के लड़ाकू विमानों (सुखोई) का अभ्यास जारी है। सोमवार को भी दोनों लड़ाकू विमानों ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट से उड़ान का अभ्यास किया। लड़ाकू विमानों ने 50 मिनट की उड़ान भरकर वापस सफलतापूर्वक एयरपोर्ट पर लैंडिंग की।
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पिछले 15 फरवरी से वायुसेना की गतिविधियां चल रही हैं। पहले दिन सेना के लड़ाकू विमानों के अलावा ग्लोब मास्टर सी-17 मालवाहक विमान भी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आया था। शनिवार को दो सुखोई विमानों ने एयरपोर्ट पर लैंडिंग की और खड़े हो गए। बताया जा रहा है कि सुखोई विमान देहरादून के एयरपोर्ट से उड़ानों का अभ्यास करेंगे। इसी क्रम में सुबह 11. 55 बजे तेज गड़गड़ाहट के साथ विमानों ने उड़ान के लिए रनवे पर दौड़ लगाई।
करीब 50 मिनट तक हवा में उड़ान भरते हुए 12.45 बजे वापस एयरपोर्ट पर लैंडिंग कर खड़े हो गए। चर्चा है कि भविष्य के लिए सिविल एयरपोर्ट को सुखोई और बड़े विमानों की आवाजाही के लिए तैयार किया जा रहा है। सुखोई विमानों को हवा में तैरते देखकर लोग घरों में छतों पर आ गए और रोमांच का अनुभव किया। उम्मीद है कि वायुसेना के विमान अभी अभ्यास जारी रखेंगे।
विज्ञापन
--
वायुसेना के सुखोई विमान एयरपोर्ट पर हैं, जिनका सामान्य अभ्यास निरंतर जारी है। सेना देश के किसी भी एयरपोर्ट पर चुन लेते हैं, जहां पर उनका अभ्यास चलता है।
-विनोद शर्मा, एयरपोर्ट डॉयरेक्टर।