फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चौरासी कुटिया में दुर्लभ फोटो गैलरी का लोकार्पण

चौरासी कुटिया में दुर्लभ फोटो गैलरी का लोकार्पण

Tue, 20 Feb 2018 02:13 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
चौरासी कुटिया में दुर्लभ फोटो गैलरी का लोकार्पण
ब्यूरो/ऋषिकेश। राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से विश्व में भावातीत ध्यान योग के प्रणेता महर्षि महेश योगी की तपस्थली शंकराचार्य नगर (चौरासी कुटिया) में अंतरराष्ट्रीय बैंडग्रुप बीटल्स से जुड़ी दुर्लभ तस्वीरों की आर्ट गैलरी का सोमवार को विधिवत लोकार्पण किया गया। तीन भागों में तैयार की गई फोटो गैलरी में बीटल्स के भारत आगमन की तस्वीरों के अलावा महर्षि महेश योगी की साधना से जुड़ी तस्वीरें व राजाजी टाइगर रिजर्व की गतिविधियों की तस्वीरों को संजोया गया है, जिसका अवलोकल देश-दुनिया से तीर्थनगरी में आने वाले सैलानी कर सकेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को स्वर्गाश्रम स्थित शंकराचार्यनगर चौरासी कुटिया में राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क द्वारा तैयार की गई फोटो गैलरी का बतौर मुख्य अतिथि वनमंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने खंडहर में तब्दील हो चुकी महर्षि महेश योगी की धरोहर को फिर से जीवंत बनाने का संकल्प दोहराया। कहा कि अभी विभागीय स्तर से यह पहल की गई है, जिसे आगे बढ़ाया जाएगा और एक समय वह भी आएगा जब आश्रम पूरी तरह से पुरानी स्थिति में संचालित होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आश्रम में इस तरह की शुरुआत से तीर्थनगरी में देसी विदेशी सैलानियों की आमद बढ़ेगी, जिसका लाभ स्थानीय लोगों को रोजगार के तौर पर मिलेगा। डॉ. हरक सिंह ने चौरासी कुटिया को गंगा, योग, संगीत व जीव जंतुओं का संगम स्थली बताया। इस अवसर पर परमार्थ आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि, यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी, महर्षि महेश योगी संस्थान के चेयरमैन आनंद श्रीवास्तव, राजा रिचर्ड रोज, पार्क के निदेशक सनातन सोनकर, डॉ. अदिति शर्मा, डीएफओ हरिद्वार आकाश वर्मा, वार्डन प्रदीप कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष शकुंतला राजपूत, रेंजर राजेंद्र मोहन नौटियाल, हरिद्वार रेंजर दिनेश नौडियाल, डॉ. नारायण सिंह रावत, मनोज राजपूत, गुरुपाल बत्रा, गजेंद्र नागर, भरत लाल, चंद्रमोहन नेगी, देवेंद्र राणा, नवनीत राजपूत, मनीष राजपूत, आरके दीक्षित, गोपाल अग्रवाल, बृजेश चतुर्वेदी, लक्की सिंह, धन सिंह राणा, रविंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed