फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पैर फिसलने से खाई में गिरा युवक

पैर फिसलने से खाई में गिरा युवक

Tue, 20 Feb 2018 02:16 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
पैर फिसलने से खाई में गिरा युवक
ब्यूरो/साहिया।
विज्ञापन

हाजा गांव के समीप पैर फिसलने से एक युवक गहरी खाई में जा गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी साहिया में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार ज्ञान सिंह (30) पुत्र राम सिंह निवासी मंडोली बीते रविवार की शाम को पैदल रास्ते से हाजा गांव जा रहे था। हाजा के समीप उसका पैर फिसल गया और वह सीधे खाई में जा गिरा। ग्रामीणों ने युवक को खाई से बाहर निकालकर नजदीकी एलोपैथिक अस्पताल दसऊ ले गए। लेकिन अस्पताल में डाक्टर ने होने ग्रामीणों उसे निजी वाहन से सीएचसी साहिया में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। डॉ. दिनेश चौहान ने बताया कि युवक के पैर में गंभीर चोटें आई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जताया रोष
साहिया(ब्यूरो)। एलोपैथिक अस्पताल में डॉक्टर के न होने पर ग्रामीणों ने रोष जताया। प्रधान राजेंद्र सिंह चौहान, वीरेंद्र सिंह, आनंद सिंह, दौलत सिंह, आनंद शर्मा का कहना है कि अस्पताल में स्वीकृत दो पदों के सापेक्ष एक डॉक्टर की तैनाती है। लेकिन वह डॉक्टर भी लंबे समय से गायब है। लोगों को अस्पताल का लाभ नहीं मिल पा रहा हैं। डॉक्टर के अभाव में अस्पताल का भवन सफेद हाथी साबित हो रहा है। लोगों को इलाज के लिए 40 किमी दूर सीएचसी साहिया की दौड़ लगानी पड़ रही हैं। सीएमओ डॉ. वाईएस थपलियाल ने कहा कि मामले में गायब चले रहे डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। सीएचसी साहिया के प्रभारी से भी मामले में रिपोर्ट मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed