फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आंदोलन को समर्थन देने कुमाऊं से भारी संख्या में पहुंचे लोग

आंदोलन को समर्थन देने कुमाऊं से भारी संख्या में पहुंचे लोग

Mon, 19 Feb 2018 10:28 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
आंदोलन को समर्थन देने कुमाऊं से भारी संख्या में पहुंचे लोग

विज्ञापन
गैरसैंण। स्थायी राजधानी की मांग को लेकर रामलीला मैदान में चल रहे आंदोलन को समर्थन देने के लिए सोमवार को कुमाऊं से भारी संख्या में लोग पहुंचे। चौखुटिया के जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में यहां पहुंचे जनप्रतिनिधियों और लोगों ने कहा कि पहाड़ की समस्याओं के निस्तारण और विकास का एक मात्र विकल्प पहाड़ की राजधानी गैरसैंण को बनाया जाना है। कहा गया यदि सरकार गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित नहीं करती तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान एसडीएम स्मृता परमार के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा गया।

रामलीला मैदान में स्थायी राजधानी गैरसैंण घोषित करने की मांग को लेकर 26 जनवरी से आमरण अनशन किया जा रहा है। रविवार तड़के यहां आमरण अनशन करने वाले कृष्णा नेेगी, कमला पंवार और जसवंत सिंह को प्रशासन की ओर से जबरन उठाने के बाद रविवार शाम को चौखुटिया के रवि भारती आमरण अनशन पर बैठ गए। उन्हें समर्थन देने के लिए सोमवार को कुमाऊं के चौखुटिया सहित आसपास के लोग भारी संख्या में पहुंचे। रामलीला मैदान में आयोजित सभा में जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र सिंह ने कहा कि राज्य बनने के बाद आम लोगों को कोई लाभ नहीं मिला, बल्कि बेरोजगारी, जंगली जानवरों और पहाड़ में शराब माफियाओं का जाल सरकारों ने बिछाया है। इससे पहाड़ में पलायन चरम पर हुआ। वक्ताओं ने कहा यदि पहाड़ को खुशहाल प्रदेश बनाना है तो आंदोलनकारियों की भावनाओं के अनुरूप गैरसैंण को राजधानी बनाना होगा। समर्थन देने वालों में गोपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, विशन सिंह, चंद्रमोहन जोशी, वर्मानंद, शालिगराम, महेशानंद, गंगा सिंह रावत, किशनानंद, नारायण सिंह, हरीश पंत, आनंद सिंह, मनोहर संगेला सहित महिला मंगल दल भनोटिया, टटल गांव, सिमलखेत, कुनीगाड़, रिवाड़ी, जमण्यां, रामपुर आदि शामिल थे। इस अवसर पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह ने कहा कि जल्द समिति का विस्तार कर आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed