{"_id":"5a873f6e4f1c1ba4268babd8","slug":"15188132488-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमांऊ यूनिवर्सिटी में पीएचडी शुल्क बढ़ाने पर भड़की एबीवीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमांऊ यूनिवर्सिटी में पीएचडी शुल्क बढ़ाने पर भड़की एबीवीपी
Updated Sat, 17 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/विकासनगर।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के पीएचडी शुल्क में की गई बढ़ोतरी के निर्णय को वापस लेने की मांग की है। मांग के समर्थन में उन्होंने उपजिलाधिकारी के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को भेजा ज्ञापन।
प्रदेश सहमंत्री दिव्या राणा ने कहा कि कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की राय जाने बिना पीएचडी के प्रवेश शुल्क को बढ़ा कर 2000 रुपये कर दिया है। फीस बढ़ा कर विवि प्रशासन छात्रों को पीएचडी करने से रोकना चाहता हैं। उन्होंने पीएचडी का प्रवेश शुल्क केंद्रीय विश्वविद्यालय की भांति 500 रुपये करने की मांग की। कहा यदि फीस को कम नहीं किया गया तो एबीवीपी को प्रदेश भर में आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शुभम गर्ग, ऋषभ नौटियाल, विवेक बिजल्वाण, अमित सिंह बोहरा, आशीष कश्यप, सेजल लखरवाल, आयुषी थापा, सद्धव डोगरा आदि शामिल रहे।