{"_id":"5a873f6a4f1c1b28428b5c33","slug":"151881324414-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगोर गांव में आग से खाक हुआ मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंगोर गांव में आग से खाक हुआ मकान
Updated Sat, 17 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ नागथात।
कालसी ब्लॉक के सिंगोर गांव में आग लगने से एक मकान जलकर खाक हो गया। पीड़ित ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
सिंगोर गांव में सुमेरू दास पुत्र केवल दास का मकान है। शुक्रवार दोपहर के समय परिवार का कोई भी सदस्य घर पर नहीं था। इस दौरान अचानक घर पर आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास रहने वाले लोगों ने घटना की जानकारी मकान मालिक सुमेरू दास को दी। लोगों ने आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया। लेकिन आग नहीं बुझ सकी। कुछ ही देर में पूरा घर जलकर खाक हो गया। पीड़ित ने बताया कि आग से घर में रखा अनाज, बिस्तर, बच्चों की किताबें आदि जलकर नष्ट हो गया। उन्होंने परिवार सहित पड़ोसी के यहां शरण ली हुई हैं। एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी ने कहा कि मामले में राजस्व उपनिरीक्षक से रिपोर्ट मांगी गई है।