{"_id":"5a7b678c4f1c1b8a268b8f10","slug":"15180370909-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली आपूर्ति हस्तांतरण का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली आपूर्ति हस्तांतरण का विरोध
Updated Thu, 08 Feb 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, विकासनगर
सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने परियोजना क्षेत्र डाकपत्थर स्थित सिंचाई विभाग के आवासों की बिजली व्यवस्था को यूपीसीएल को हस्तांतरित करने का विरोध किया है। उन्होंने हस्तांतरण पर रोक लगाने की मांग पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा।
कर्मियों ने कहा 70 के दशक में सिंचाई विभाग ने परियोजना क्षेत्र डाकपत्थर के साथ ही छिबरो और खोदरी पावर हाउस का निर्माण किया। क्षेत्र में जल विद्युत निगम बिजली की आपूर्ति करता है। लेकिन अब निगम प्रबंधन सौतेला व्यवहार अपनाते हुए सिंचाई विभाग के आवासों की बिजली व्यवस्था को यूपीसीएल को हस्तांतरित करने जा रहा है। जिससे क्षेत्र में रोस्टिंग बढ़ जाएगी। उन्होंने बिजली व्यवस्था को यूपीसीएल को हस्तांतरित न करने की मांग की। कहा निगम प्रबंधन जल विद्युत निगम के आवासों की बिजली व्यवस्था को तो अपने हाथों में रख रहा है लेकिन सिंचाई विभाग के आवासों में बिजली सप्लाई का जिम्मा यूपीसीएल को सौंपने जा रहा है। कहा बिजली व्यवस्था के यूपीसीएल को हस्तांरित होने पर कर्मचारियों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
ज्ञापन सौंपने वालों में अशोक सिंह, अर्जुन सिंह, सौरभ गुप्ता, यज्ञेश त्रिपाठी, सीडी खंकरियाल, सुनील बंसल, विष्णु क्षेत्री, धनीराम, गोपाल सिंह, भगवंत सिंह, रतन सिंह, रमेश द्विवेदी, शंभू प्रसाद उनियाल, सीमा भटनागर, राम सिंह, सोमपाल, अंजू निशा, नीलम, कुलदीप कुमार, सुनील बंसल, इंद्र सिंह चौहान आदि शामिल रहे।