फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के जनरेटर से निकला पानी

श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के जनरेटर से निकला पानी

Mon, 05 Feb 2018 11:04 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के जनरेटर से निकला पानी
श्रीनगर। श्रीनगर जल विद्युत परियोजना की एक टरबाइन के जनरेटर में पानी का फव्वारा निकल पड़ा। इसके चलते उक्त टरबाइन से विद्युत उत्पादन ठप हो गया। हालांकि, परियोजना संचालन कर रही कंपनी से रुटीन मेटीनेंस बता रही है। वहीं, सूत्र बताते हैं कि जिस जगह पानी लीकेज हुआ है, वहां पानी की एक भी बूंद नहीं जानी चाहिए। लापरवाही से यह हादसा हुआ है। इस मामले में उच्च अधिकारियों को भी सही जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन

324 मेगावाट की श्रीनगर जल विद्युत परियोजना की टरबाइन से पानी निकलने का मामला दो दिन पुराना है। यहां परियोजना में 82.5 मेगावाट की 4 टरबाइन लगी हुई हैं। दो दिन पूर्व एक टरबाइन से जुड़े जनरेटर से अचानक पानी का फव्वारा फूट पड़ा। यह देखकर मौके पर मौजूद कर्मचारी ने चैनल के गेट बंद कर इसको बंद किया गया।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, जहां लीकेज हुआ है, वहां पानी की एक भी बूंद या नमी नहीं रहनी चाहिए, लेकिन वहीं पानी का फव्वारा छूट गया। बताया जा रहा है कि जनरेटर से जुड़ी ड्राफ्ट ट्यूब में प्रेशर शून्य रहना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिसके चलते पानी जनरेटर तक पहुंच गया। यह काफी बड़ा हादसा बताया जा रहा है। लेकिन इसको दबा दिया गया। बताया जा रहा है कि समय पर मशीनों की मेटीनेंस न होने की वजह से यह फॉल्ट आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, परियोजना संचालन कर रही कंपनी एएचपीसीएल के जनसंपर्क अधिकारी वाईआर शर्मा ने इसे सामान्य घटना बताया। उन्होंने कहा कि रुटीन मेंटीनेंस में चेक करते रहते हैं। इसका ऊर्जा उत्पादन पर कोई असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed